Home कोरोना वायरस 7 जून से 5 चरण में महाराष्ट्र होगा अनलॉक।।

7 जून से 5 चरण में महाराष्ट्र होगा अनलॉक।।

347
  • पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर राज्य को खोला जाएगा।।
    पहले चरण में 18 जिले पूरी तरह अनलॉक होंगे।।
  • मुंबई।
  • कोरोना की दूसरी लहर के काबू में आने के बाद CM उद्धव ठाकरे ने 7 जून से पांच चरणों में राज्य को अनलॉक करने का ऐलान किया है। पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर धीरे-धीरे 36 जिलों को खोला जाएगा। आधी रात को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहली और दूसरी कैटेगरी में आने वाले जिलों को इसमें सबसे ज्यादा राहत मिलने वाली है। लेवल-5 का मतलब है कि इस लेवल के जिलों में संक्रमण दर काफी अधिक है। इससे कम संक्रमण वाले जिलों को लेवल, 4, 3, 2 और 1 में रखा गया है। पहले चरण में 18, दूसरे चरण में 6, तीसरे चरण में 10, चौथे चरण में 2 और पांचवें चरण में रेड जोन में आने वाले स्थान अनलॉक होंगे।पहला फेज में यह जिले खुलेंगे भंडारा नागपुर बुलढाणा नांदेड़ चंद्रपुर नासिक धुले परभणी गढ़चिरौली ठाणे गोंदिया औरंगाबाद वर्धा वाशिम जालना यवतमाल लातूर जलगांव। दूसरा फेज में मुंबई मुंबई उपनगर अहमदनगर अमरावती हिंगोली नंदुरबार।तीसरा फेज में अकोला रत्नागिरी बीड सांगली कोल्हापुर सातारा उस्मानाबाद सिंधुदुर्ग पालघर सोलापुर।चौथा फेज में पुणे रायगढ़ पांचवा फेज में रेड जोन में आने वाले स्थान खुलेंगे ।
    7 जून से 5 चरण में महाराष्ट्र होगा अनलॉक पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर राज्य को खोला जाएगा, पहले चरण में 18 जिले पूरी तरह अनलॉक होंगे।
    पहले फेज में क्या फिर से खुलेगा?
    1. रेस्टोरेंट, मॉल।2. पार्क और खेल के मैदान।
    3. निजी और सरकारी ऑफिस 100% क्षमता के साथ शुरू होंगे।4. थिएटर, फिल्मों की शूटिंग।
    5. सार्वजनिक कार्यक्रम, विवाह समारोह 100%त क्षमता के साथ।6. ई-कॉमर्स।7. जिम, सैलून।
    8. बसें 100% क्षमता के साथ चल सकती हैं।
    9. इन जिलों से दूसरे जिले में जाने की अनुमति होगी
    दूसरे चरण में क्या शुरू हुआ?
    50% होटल खुलेंगे।मॉल, सिनेमा हॉल, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।सार्वजनिक स्थान, खेल का मैदान, मॉर्निंग वॉक, साइकिलिंग शुरू होंगी।सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस खुलेगे।शाम 5 से 9 बजे तक – इनडोर और आउटडोर फिल्म की शूटिंग कर सकेंगे।सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ लोग शामिल हो सकेंगे।विवाह समारोह, मैरिज हॉल में 50% और अधिकतम 100 लोग उपस्थिति हो सकेंगे।अंतिम संस्कार में परिवार के सभी सदस्य शामिल हो सकते हैं।निर्माण और कृषि कार्य पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा।जिम, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा 50% की क्षमता के साथ शुरू हो सकेंगे।सरकारी बस में 100% कैपेसिटी में यात्रा कर सकेंगे।जिले से बाहर जाने के लिए आपको ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी।रेड जोन में आने या जाने के लिए आपको ई-पास की आवश्यकता होगी।
    तीसरे चरण में क्या खुलेगा?
    जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें 4 बजे तक खुली रहेंगी।अन्य दुकानें सोमवार से शुक्रवार 4 बजे तक खुली रहेंगी।ये दुकानें शनिवार-रविवार को बंद रहेंगी।
    चौथे चरण में क्या खुलेगा?
    जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें 4 बजे तक खुली रहेंगी।
    अनलॉक करने को लेकर बनी थी भ्रम की स्थिति
    इससे पहले भी राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्री विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को महाराष्ट्र को पांच चरणों में अनलॉक करने का ऐलान कर दिया था। हालांकि, उनके बयान के करीब 4 घंटे बाद महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया कि अभी राज्य में कहीं भी अनलॉक का फैसला नहीं लिया गया है। सरकार और उनके मंत्रियों की विरोधाभासी बातों पर चुटकी लेते हुए शुक्रवार को पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि राज्य में एक नहीं 5 CM हैं और सभी अपनी अपनी चलाते हैं।