Home क्राईम जन्मदिन के दिन ही प्रेमिका के साथ किया दुष्कर्म।।

जन्मदिन के दिन ही प्रेमिका के साथ किया दुष्कर्म।।

262
फेसबुक पर वायरल हुआ गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो।।
बनावट फेसबुक आईडी बनाकर किया फ़ोटो और विडियो वायरल।।
बल्लारपुर : पिछले कई दिनों से चल रहे प्रेम प्रसंग में गिरी गाज। पिछले कुछ दिनों से दोनों में शादी को लेकर झगड़ा चल रहा था। प्रेमिका ने अपने प्रेमी से शादी करने से इनकार किया। जिसके वजह से प्यार में झगडे का रूप आखिरकार हिंसक रूप ले लिया। प्रेमी के मन में प्रेमीका से बदला लेने का विचार बना लिया। उसके बाद उसे उसके जन्मदिन के दिन ही पास के कारवा जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसके
जन्मदिन पर फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए फेसबुक पर रेप का वीडियो और फ़ोटो हर जगह वायरल कर दिया। आखिरकार पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बल्लारपुर के शिवाजी वार्ड निवासी सनमुखसिंह बुंदेल (25) को शहर की एक 29 वर्षीय लड़की से प्यार हो गया. जैसे-जैसे दोनों बड़े होते गए, उनमें प्यार और बढ़ने लगा। फिर उसके बाद दोनों के बीच अनबन चलने लगी। आरोपी के मन में प्रेमिका के प्रति बदले की भावना पैदा हो गई और प्रेमिका को सबक सिखाने की सोची। जानकारी के अनुसार वह 1 जून को उसके जन्मदिन के दिन जंगल मे घूमाने के बहाने प्रेमिका को लेकर गया और उसके साथ जंगल मे दुष्कर्म किया। और इन सभी कुकर्मों की फोटो और वीडियो बनाकर। अपनी प्रेमिका के जन्मदिन पर एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और फोटो और वीडियो को फेसबुक पर वायरल कर दिया। जैसे ही प्रेमिका को पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड ने ही किया है। जिसके बाद वह थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस के सामने बताई। फिर पुलिस ने सनमुखसिंह बुंदेल के खिलाफ रेप, अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया से फ़ोटो और विडियो हटाया गया। उपविभागीय पुलिस अधिकारी राजा पवार के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक ठाकरे घटना की जांच कर रहे हैं.