सफाई कामगार शराब के नशे था धुत।
संवाददाता।।माजरी
भद्रावती तहसील के माजरी थाना अंतर्गत एक शराबी शराब के नशे में धुत जेब मे 52 हजार की राशि लेकर रास्ते में बेहोसी की हालत में मिला। जिसके बाद माजरी पुलिस ने उसे थाने ले जाकर उस से पूछताछ करने बाद उसके घर वालो को उक्त राशि लौटाई। माजरी पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम 7 बजे दरम्यान माजरी के पलसगांव टर्निंग पर वेकोलि में कार्यरत सफाई कामगार मुर्गेशन कुप्पूस्वामी शेट्टी उम्र 50 वर्ष माजरी कालरी का निवासी शराब के नशे में धुत था और इसके पास 52 हजार की राशि थी। जिसे वह संभाले नही जा रहा था और नोट को धीरे-धीरे फाड़ रहा था। उसपर एक व्यक्ति की नजर पड़ते ही पुलिस को तुरन्त इस घटना की जानकारी दिया। इस विषय को संज्ञान में लेते हुए थानेदार अजित सिंह देवरे ने शराबी को थाने में लेकर आये और उस पर आवश्यक कार्रवाही करते हुए उसके परिवारवालों से संपर्क में लग गए। जिसके बाद समाजिक कार्यकर्ता के द्वारा पूरी जानकारी प्राप्त कर उसके घर वालो से संपर्क किया गया। लेकिन घरवाले उस समय चेन्नई में थे। घर के प्रमुख द्वारा माजरी पुलिस से विनंती किया गया कि वह राशि अपने पास ही सुरक्षित रखे। जिसे आने के बाद हमे वापस कर दिया जाये। शनिवार के सुबह ही मुर्गेशन की पत्नी थाने में पहुँचकर थानेदार अजित सिंह देवरे से मिली।जिसके बाद 52 हजार की राशी उसके पत्नी को सौंप दिए। थानेदार ने सफाई कामगार की राशि को लौटकर अपना कर्तव्य पूरा किया। उनके इस कार्य की सरहाना की जा रही है।