Home बड़ी खबरें *राज्य को 4 फेज में अनलॉक करने की तैयारी*

*राज्य को 4 फेज में अनलॉक करने की तैयारी*

191
राज्य में 1 जून से अलग-अलग फेज में अनलॉक किया जाएगा।।
राज्य के राहत एवं पुनर्वासन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने दी जानकारी।।
*रेड जोन में शामिल जिलों को नहीं मिलेगी छूट*
मुंबई.
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर कंट्रोल कर महाराष्ट्र एक बार फिर से अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। राज्य में 1 जून से अलग-अलग फेज में अनलॉक किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के राहत एवं पुनर्वासन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य में लॉकडाउन में ढिलाई के मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा।
*राज्य को 4 फेज में अनलॉक करने की तैयारी*
– पहले और दूसरे चरण में किराना दुकानों को खोलने की इजाजत दी जा सकती है।
– तीसरे चरण में होटल, रेस्टोरेंट, बार और शराब की दुकानों को खोलने की मंजूरी दी जा सकती है।
– चौथे फेज में लोकल सेवा और धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी दी जा सकती है।
इसके अलावा जिन जिलों में लॉकडाउन या कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं, वहां पर हालात को देखकर फैसला लिया जाएगा।
*रेड जोन में शामिल जिलों को नहीं मिलेगी छूट*
वडेट्टीवार ने बताया कि राज्य में अभी 14 जिले रेड जोन में हैं, इसलिए इन जिलों को छोड़ बाकी जिलों में ही कड़ी पाबंदियों में छूट दी जाएगी। रेड जोन वाले 14 जिलों में बुलढाणा, रत्नागिरी, सांगली, यवतमाल, सिंधुदुर्ग, अमरावती, सोलापुर, अकोला, सातारा, वाशिम, बीड, गढ़चिरोली, अहमदनगर और उस्मानाबाद शामिल हैं।
* महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने बताया कि मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या घटी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना खत्म हो गया है। बहुत जरूरी सेवाओं के कर्मचारियों के लिए लोकल ट्रेन सेवा सीमित करने का असर अब दिखना शुरू हुआ है। इसलिए आने वाले 15 दिनों तक को सभी को लोकल ट्रेन में सफर की छूट देने का कोई विचार नहीं है।